नोएडा । पिछले 6 जुलाई से चल रही भाजपा सदस्यता अभियान के तहत नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी से इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने वह भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजपाल चौहान ने बातचीत के दौरान बताया कि नोएडा में सदस्यता अभियान के 6 मंडल बनाए गए हैं व 6 सदस्यता प्रमुख बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन्हीं 6 मंडलों में से एक मंडल है महाराणा प्रताप मंडल जिसमें मुझे मॉनिटरिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
जिसके तहत पूरे मंडल में जो भी मॉनिटरिंग होगी उसकी जानकारी जिले के सदस्यता प्रमुख को मुझे देनी होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी नोएडा महानगर सदस्यता के मामले में प्रदेश में नंबर वन रहा। और इस वर्ष 100000 सदस्य बनाने का नोएडा महानगर को जो लक्ष्य दिया गया है उससे ज्यादा सदस्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस मुहिम में लगे हुए हैं। और उम्मीद है कि अपने लक्ष्य से कहीं ज्यादा सदस्य हम लोग बनाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप मंडल ने सदस्य बनाने में 300 से ज्यादा लोगों का आंकड़ा पार कर लिया है।
वही महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष एसपी चमोली ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के लिए लोग काफी उत्साहित है। हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर काम करना चाहता है और उम्मीद है कि बड़ी संख्या में इस वर्ष सदस्यता अभियान में लोग अपनी हिस्सेदारी लेंगे
Recent Comments